November 25, 2026 12:22 pm

ठाड़ी घाट मेले में रामनिवास यादव का भव्य स्वागत, मेला कमेटी ने बैज लगाकर किया सम्मानित

कार्तिक पूर्णिमा के नहान को बताया आस्था, संस्कृति और भारत-नेपाल की आपसी एकता का प्रतीक, विराट दंगल के विजेता पहलवानों को मिला प्रथम पुरस्कार में स्कूटी

तैयब अली चिश्ती

ठाड़ी घाट, महराजगंज। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित प्रसिद्ध ठाड़ी घाट पर आयोजित पारंपरिक नहान एवं मेले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और 317 विधानसभा सिसवा से भावी प्रत्याशी रामनिवास यादव पहुंचे। इस दौरान मेला कमेटी के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बैज लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रामनिवास यादव ने ठाड़ी घाट की ऐतिहासिक एवं धार्मिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि ठाड़ी घाट का नहान केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा भारत और नेपाल के लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के सूत्र में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का काम करते हैं। नई पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ना चाहिए। ठाड़ी घाट जैसे आयोजन पूरे क्षेत्र की पहचान हैं और इनकी परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मेले का प्रमुख आकर्षण विराट कुश्ती दंगल रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता पहलवानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी प्रदान की गई। इस पुरस्कार को लेकर दर्शकों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ठाड़ी घाट में भारत और नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस दौरान लगने वाला विशाल मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ लोक संस्कृति, खेल और आपसी भाईचारे का भी केंद्र बनता है। ठाड़ी घाट का यह आयोजन भारत-नेपाल के आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की अनूठी मिसाल पेश करता है।

Previous Post

chishtinews786

Writer & Blogger

All Posts

Leave a Comment

Latest News

  • All Posts
  • अपराध
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • ग्रामीण
  • देश-विदेश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

You cannot copy content of this page