एसएसबी के राहत-बचाव दल ने जाल व गोताखोरों की मदद से चलाया अभियान, पुलिस भी मौके पर रही मौजूद
तैयब अली चिश्ती/ महराजगंज। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज क्षेत्र स्थित टेल फॉल गंडक नहर में मगरमच्छ के हमले के बाद लापता हुए 36 वर्षीय युवक छांगुर उर्फ छविलाल का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। शव की तलाश में एसएसबी के राहत-बचाव दल ने लगातार कड़ी मेहनत करते हुए जाल और गोताखोरों की मदद से अभियान चलाया। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रहकर खोजबीन एवं आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।

गोडहवा गांव निवासी छांगुर उर्फ छविलाल सोमवार को अपने भाई झन्नू, पड़ोसी उमेश समेत अन्य लोगों के साथ नाव से टेल फॉल गंडक नहर में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पानी में उतरने पर मगरमच्छ द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई और युवक गहरे पानी में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए तलाश अभियान में सहयोग किया। वहीं एसएसबी के राहत-बचाव दल ने नहर में जाल डालने के साथ गोताखोरों की मदद से संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की। नहर की गहराई और पानी के बहाव के बीच दूसरे दिन भी एसएसबी की टीम पूरी मुस्तैदी से अभियान में जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में मगरमच्छ को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं राहत-बचाव अभियान में जुटी एसएसबी टीम की लगातार मेहनत की लोगों ने सराहना की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए तलाश अभियान में सहयोग किया। वहीं एसएसबी के राहत-बचाव दल ने नहर में जाल डालने के साथ गोताखोरों की मदद से संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की।