November 23, 2026 6:48 am
ग्रामीण

मुसहर मंच के जिला कार्यकारिणी चुनाव में मदन प्रसाद अध्यक्ष निर्वाचित

 

राजू प्रसाद सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए, सुनीना व संगीता देवी भी विजयी

संवाददाता / तैयब अली चिश्ती

महराजगंज। मुसहर मंच जिला कार्यालय लेदी रामचन्द्र में 5 अक्टूबर 2026 को जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पद के लिए चुनाव कराया गया। सचिव पद पर राजू प्रसाद पुत्र लालमन, ग्राम बढ़या मुस्तकील निर्विरोध निर्वाचित हुए।

शेष तीन पदों के लिए 6 अक्टूबर को मुसहर मंच कार्यालय निचलौल में कुशीनगर से आए पीठासीन अधिकारियों तथा निचलौल प्रशासन की मौजूदगी में मतदान कराया गया। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए।चुनाव परिणाम में मदन प्रसाद अध्यक्ष, श्रीमती सुनीना कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती संगीता देवी संगठन मंत्री पद पर विजयी घोषित की गईं। वहीं राजू प्रसाद सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिठौरा एवं 317 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामनिवास यादव ने मुसहर मंच के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करें और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Previous Post
Next Post

chishtinews786

Writer & Blogger

All Posts

Leave a Comment

Latest News

  • All Posts
  • अपराध
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • ग्रामीण
  • देश-विदेश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

You cannot copy content of this page