November 23, 2026 6:57 am
देश-विदेश

वाइब्रेंट विलेज की 30 महिलाओं-युवतियों को मिल रहा हुनर का प्रशिक्षण

 

ठूठीबारी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का 9वां दिन संपन्न, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे महिलाओं के कदम

तैयब अली चिश्ती/महराजगंज। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज के कार्यक्षेत्र अंतर्गत समवाय ठूठीबारी द्वारा वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र की महिलाओं एवं युवतियों को आत्मनिर्भर और कौशलयुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का 9वां दिवस मंगलवार को उत्साह एवं लगन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र की 30 महिलाएं एवं युवतियां नियमित रूप से प्रतिभाग कर रही हैं।

एसएसबी की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण एवं सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को रोजगारपरक हुनर से जोड़ना है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे स्वयं का काम शुरू कर सकें और अपनी आय का साधन विकसित कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन कार्य से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण के 9वें दिन प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को ब्यूटीशियन कार्य की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रशिक्षणार्थियों से विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। महिलाओं एवं युवतियों ने पूरे उत्साह, रुचि और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया तथा प्रशिक्षकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया जा रहा है कि सीखे गए हुनर का उपयोग कर वे गांव और आसपास के क्षेत्रों में ब्यूटी पार्लर अथवा अन्य स्वरोजगार गतिविधियां शुरू कर सकती हैं। इससे उन्हें घर के साथ-साथ अपने आर्थिक भविष्य को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।

महिलाओं में दिखा आत्मनिर्भर बनने का उत्साह

ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में शामिल महिलाओं एवं युवतियों में सीखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिभागियों का कहना है कि इस तरह के प्रशिक्षण से उन्हें नया हुनर सीखने के साथ अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज द्वारा सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक कल्याण और कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में महिलाओं एवं युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। एसएसबी की इस पहल से सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और युवतियों को अपने हुनर को निखारने का अवसर मिल रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन प्रतिभागियों के लिए स्वरोजगार की नई संभावनाएं खुलने की उम्मीद है। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Previous Post
Next Post

chishtinews786

Writer & Blogger

All Posts

Leave a Comment

Latest News

  • All Posts
  • अपराध
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • ग्रामीण
  • देश-विदेश
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

You cannot copy content of this page