सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा
तैयब अली चिश्ती
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विपुल खंड, गोमती नगर स्थित आवासीय कार्यालय पर भारतीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य तथा सिसवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता ने इंडिया गठबंधन के घटक दल अपना जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से स्नेहिल एवं आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं सामाजिक न्याय की ताकतों को और अधिक मजबूत करने, आम जनता के अधिकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एक मंच पर मजबूती से खड़ा होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के लिए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना होगा। सत्ता से अधिक महत्वपूर्ण जनता के हित और संविधान की रक्षा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज ही सबसे बड़ी ताकत है और उसी आवाज को मजबूती देने के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

राहुल गांधी से भी हुई थी स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात
राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि यह भी महत्वपूर्ण है कि कुछ दिन पूर्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं जननायक राहुल गांधी से भी स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात हुई थी। ऐसे में विभिन्न लोकतांत्रिक एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा रखने वाले नेताओं के बीच संवाद को प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक एकजुटता जरूरी है। आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष को और तेज किया जाएगा तथा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और युवा की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनहित के मुद्दों को लेकर चल रहा संघर्ष आने वाले समय में नई दिशा और नई ताकत के साथ आगे बढ़ेगा। मुलाकात के अंत में राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की मजबूत बुनियाद जनता के बीच से तैयार होगी और इसके लिए सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।